September 16, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने टोहाना विधानसभा के गांव जाखल में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल सिंह भट्‌टी, डॉ. अनिल रंगा, गुरविंदर सिंह गरजा, लक्ष्य गर्ग, कुलदीप गदराना, हैप्पी सिंह, सुखविंदर गिल, आदित्य बंसल, जगबीर जग्गा, एडवोकेट हरपाल, बीबो इंदोरा, मनदीप सेखो, विनोद भड़ोलावाली, कमल बिसला, चौधरी साधुराम बिश्नाई, रोहताश और प्रेम कुमार मुख्यतौर पर मौजूद थे।

पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यहां पहुंचे लोगों की संख्या बता रही है कि हरियाणा के लोग नई कहानी लिखने के लिए तैयार बैठे हैं। रैली में आई माताएं बहनें जानती हैं कि आज चुल्हा जलाना कितना महंगा हो गया है। इनको नमक मिर्च से लेकर गैस सिलेंडर तक के दाम का पता है। हरियाणा और पंजाब की समस्याएं साझी हैं।

हरियाणा के एक तरफ दिल्ली है तो दूसरी तरफ पंजाब है, यहां दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है। जहां पर काम हो रहे हैं। मात्र दो साल में बिना किसी रिश्वत के 43700 सरकारी नौकरी  देकर आपके सामने खड़ा हूं। हरियाणा में बेरोजगारी इतनी है कि जब युवा रोजगार मांगते हैं तो बीजेपी वाले आपके बच्चों को कह रहे हैं कि युक्रेन और रूस चले जाओ। इसलिए इस बार इनको उखाड़ कर फेंक दो।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 78 साल हो गए लेकिन आज तक गांवों की समस्याएं दूर नहीं हुई।  मोदी जी कहते थे डबल इंजन की सरकार चाहिए। हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार बन गई थी फिर बीच में एक इंजन खराब हो गया। खट्‌टर साहब को हटाकर एक और इंजन ले आए। किसी भी देश और प्रदेश को डबल इंजन की नहीं नए इंजन की जरूरत है।

इसलिए अब इनकी बातों में नहीं आना है। जब दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूल बन सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं। दिल्ली और पंजाब में 90% घरों के बिजली बिल जीरो आते हैं। हरियाणा में इंडस्ट्रियों को 10 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिल रही है और पंजाब में साढ़े 5 रुपए दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पानीपत में चारों तरफ टोल टैक्स देना पड़ता है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 16 टोल प्लाजे बंद किए हैं। पंजाब के लोगों का एक दिन का 61 लाख रुपए बचता है। नियत साफ हो तो सबकुछ हो सकता है।

हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया और पंजाब के लोगों ने भी सभी पार्टियों को कई कई मौके देकर देखे। लेकिन कुछ नहीं बदला। इन्होंने अपने घर भर लिए, इन्होंने अपने रिश्तेदारों के अलावा जनता के बारे में कभी नहीं सोचा। लगभग ढाई साल पहले पंजाब के लोगों ने इनके रिश्तेदारों को सब को हरा दिया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा के गांव सिवानी में पैदा हुए। उन्होंने अफसरी को लात मारकर जनता की सेवा में उतर आए और पूरे देश का राजनीति करनी सीखाई। आज पूरी दुनिया में अरविंद केजरीवाल के नाम की धूम है। इन्होंने झूठे केस में अंदर डाला है, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया बाहर आ गए अब अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द बाहर आएंगे।

अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि अरविंद केजरीवराल एक सोच है। ये अरविंद केजरीवाल को तो अंदर कर देंगे लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। बीजेपी चुनाव के लिए जितनी मर्जी तारीख बढ़वा ले इस बार इनका सूपड़ा साफ होगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकारी स्कूल बंद कर रही है और आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूल खोल रही है। इसलिए इनसे कोई उम्मीद मत रखो कि ये जनता के लिए कुछ कर देंगे। यदि इन्होंने कुछ किया होता तो हमें राजनीति में आने की जरूरत नहीं पड़ती। पंजाब में 28, 30 साल के लड़के लड़किया विधायक मंत्री बने हुए हैं।

उन्होंने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, मनप्रीत बादल, मजीठिया, नवजात सिंह सिद्धु और कैप्टन अमरिंदर सिंह सब को हरा दिया। लोग इनको मौका देते देते थक गए हैं लेकिन ये मौका मांगते मांगते नहीं थके। अरविंद केजरीवाल वो नेता है जो 2020 में चुनाव से पहले टीवी पर आकर कहता है कि दिल्ली वालो यदि मेरे काम अच्छे लगे तो मुझे वोट देना नहीं तो मत देना। ये कहने के लिए जिगरा चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये पंजाब में कहते रहे आम आदमी पार्टी को वोट मत देना वो नए इनके पास तजुर्बा नहीं है। मैंने कहा हम नए हैं कुछ नया करेंगे लोग दुखी तजुर्बेकारों से हैं। हमारे पास, स्कूल और अस्पताल बनाने और बिजली व पानी मुफ्त देने का तजुर्बा है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जो काम किया उसकी दुनियाभर में धूम है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, इस बार हरियाणा में सरकार बना दो पूरे देश में तुम्हारी चलने लग जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *