September 20, 2024

कुरुक्षेत्र की धरा पर भारतीय जनता पार्टी की रैली में विधानसभा का समर जीतने के लिए दिग्गज नेताओं ने शंखनाद किया। लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और समस्त नेताओं ने जनसैलाब में जोश भरा।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल अलग ही अंदाज में नजर आए। सांसद जिन्दल केसरी पगड़ी बांध कर रैली स्थल पर आम जनता के बीच जाकर मिले। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका स्वागत किया व उत्साह बढ़ाया।

सांसद नवीन जिन्दल को अपने बीच पाकर  जनता गदगद हो गई। उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में  जिताने के लिए सबका धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से मिलकर कहा कि कुरुक्षेत्र का सांसद मैं नहीं बल्कि आप सभी है।

यहां के लोगों के लिए मेरे घर के दरवाजे चौबीस घंटे खुले हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का कर्ज उतारने के लिए पिछली बार से दस गुणा ज्यादा काम करूंगा। उन्होंने लोगों से बात करते हुए कहा कि भाजपा के शंखनाद का गवाह बनने के लिए आये भारी जनसमूह को देखकर लगता है कि जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

सांसद नवीन जिंदल ने मंच पर रैली में आए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं और लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यही वह पावन धरा है जहां गीता का उपदेश दिया गया। आज इसी धरा पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए इसी धारा से शंखनाद किया जा रहा है।

यह हमारे लिए गर्व की बात है। आपने जैसे मुझे जिताकर लोकसभा में भेजा , आप सभी से अपील है कि आप उसी प्रकार अपने-अपने प्रतिनिधियों को जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *