September 20, 2024

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर शंखनाद रैली में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले 10 सालों में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाकर कुरुक्षेत्र की तस्वीर ही बदल डाली।

आज उनकी विधानसभा थानेसर ने पर्यटन, धार्मिक और सामाजिक दृष्टिï से पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बना ली है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह को जाता है। इन 10 सालों में सरकार ने इतने विकास कार्य करवाएं है कि उनकी अब कोई मांग शेष नहीं बची है।

इस सरकार के ही कार्यकाल में 225 करोड़ रुपए की लागत से कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे लाईन पर एलिवेटिड ट्रैक का निर्माण कार्य करवाया। यह परियोजना अब पूरी होने जा रही है। सरकार ने गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केन्द्र और अन्य परियोजनाओं के लिए करीब 250 करोड़ रुपए मंजूर किए है।

इस परियोजना को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। यह पर्यटन स्थल विश्व का सबसे दर्शनीय स्थल बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *