February 20, 2026
DSC_7852
‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा रैली’’ में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक है। कार्यकर्ता हरियाणा में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएंगे। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है।
आज भाजपा ने कुरूक्षेत्र की पावन धरा से विजय का शंखनाद किया है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का काम करेंगे। श्री कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कौशिक ने रैली में आए सभी केंद्रीय नेताओं व शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *