September 20, 2024

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बुधवार को करनाल में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, जयपाल शर्मा, बीके कौशिक, रणदीप राणा, सुनील बिंदल, बलविंदर सिंह, दलविंदर सिंह चीमा, रिशा नैन, हवा सिंह, राजेश्वरी सिंह, संजीव मेहता, परवीन पूनिया, लाभ सिंह आर्य और नवीन चंद मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा हरियाणा में भी अग्निवीर योजना लागू हो गई है। मनोहर लाल खट्टर को चार साल में ही बाहर कर दिया, उनको बीजेपी ने अग्निवीर बना दिया। इस बार नायब सिंह को जनता सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस देश की तानाशाह हुकूमत ने कई महीनों से जेल में डाल रखा है। आज अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं है। उनके साथ जेल में कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। हरियाणा के लोगों को ये बताना जरूरी है कि जेल में हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की हालत कैसी है।

उन्होंने कहा कि यदि शुगर का स्तर 70 से नीचे गिरता है तो कोई भी व्यक्ति खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कोई एक दो बार नहीं करीब सात बार 50 से नीचे चला गया। क्योंकि उनकी आंत में एक मशीन लगी हुई है जो शुगर का लेवल बताती है।

अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट ने जमानत दे दी और कहा की अरविंद केजरीवाल के निर्दोष है। लेकिन बावजूद इसके उनकी रिहाई पर रोक लगा दी। मोदी जी अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर रोक तो लगा सकती है लेकिन दिल्ली और हरियाणा के लोगों के दिलों में जो अरविंद केजरीवाल बसता है। उस पर रोक नहीं लगा सकते।

उन्होंने कहा कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल के पिछे इसलिए पड़े हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी से पढ़ाई कर इनकम टैक्स के कमिश्नर बने, उस नौकरी को लात मारकर झुग्गी झोपड़ियों में रहने लगे और गरीबों की लड़ाई लड़ी। उसके बाद अन्ना जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार निरोधी आंदोलन पूरे देश में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को 2013 में मुख्यमंत्री बनाया। 2015 में बीजेपी हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र जीतकर गए थे। प्रधानमंत्री मोदी देश का चुनाव जीते थे।

जब दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे तो कहने लगे की अरविंद केजरीवाल तो बदनसीब है इसे हरा देना। लेकिन दिल्ली की जनता ने कहा लोकतंत्र के मालिक हम हैं और नसीब हम लिखते हैं, 70 में से अरविंद केजरीवाल को 67 सीटें दी। बीजेपी को तीन सीटें देकर स्कूटर पार्टी बना दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के पास ताकत है आपको तय करना है कि हरियाणा में बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो का राज होगा या आम आदमी पार्टी का राज होगा। जो दिल्ली में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और युवाओं के लिए रोजगार का इंतज़ाम कर रही है। जिस दिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी पुराना बिजली का बिल फाड़ कर फेंक देना, बिजली का बिल जीरो किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी, शिक्षा की बहुत बड़ी समस्या है। एक तरफ अरविंद केजरीवाल है जिसने दिल्ली में सबकुछ मुफ्त करने का काम किया। केजरीवाल के सरकारी स्कूल को देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी दिल्ली आती हैं।

मोदी जी कहते हैं हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात का स्कूल देख लो। ट्रंप की पत्नी ने कहा केजरीवाल और सिसोदिया का स्कूल देखना है। आजादी के बाद ऐसी पहली आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एसी लगवाए, स्विमिंग पूल बनवाए और ग्राउंड बनवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *