September 20, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अम्बाला छावनी के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और दिशा-निर्देश दिए। आज शाम भाजपा की वार्ड नंबर चार, छह और 25 नंबर वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है ठीक उसी प्रकार उन्हें आगे भी मेहनत करने की जरूरत है।

उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अम्बाला छावनी में बीते दस वर्षों में अभूतपूर्वक विकास कार्य हुए जिसका आज जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई ताकत से ही वह अम्बाला छावनी में ढेरों विकास कार्य करवा सके हैं।

पूर्व सरकारों ने अम्बाला छावनी को विकास के मामले में हमेशा उपेक्षित रखा, मगर उन्होंने अपने कार्यकाल में ढेरों विकास कार्य करवाए जोकि बीते 70 वर्षों में नहीं हुए। विज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करें और जनता को बीते दस वर्ष में हुए विकास कार्यों से अवगत करवाए।

उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द अगस्त माह में अम्बाला को एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है और अम्बाला से विमान सेवा प्रारंभ होगी जिसका अम्बाला छावनी के साथ-साथ आसपास राज्यों की जनता को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *