July 4, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एग्जिट पोल से भी बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने दिल खोलकर कांग्रेस को वोट किया है, इसलिए 4 जून को परिणाम इससे भी बेहतर होंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी जनता का फैसला आएगा वह उन्हें मंजूर होगा। साथ ही ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियां को लेकर हाई कोर्ट के फैसले पर भाजपा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर भर्तियों में कमी छोड़ी है।

जिसके चलते युवाओं के भविष्य पर तलवार लटक रही है, कांग्रेस सरकार आने पर 2 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण 10 साल में जनता परेशान हो चुकी है।

जिसके परिणाम स्वरूप इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में होगी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शाम-दाम-दंड-भेद के आरोप लगाते हुए चुनाव में गड़बड़ करने के आरोप लगाए थे। जिस पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की बौखलाहट है जो सामने आई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को पता चल गया कि हरियाणा में वे क्लीन स्वीप हो रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह राजनीतिक घराने में पलेबढ़े हैं, इसलिए राजनीति का अच्छा खासा ज्ञान रखते हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पक्की नौकरी नहीं है, इसलिए सरकार आने पर भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जन विरोधी नीतियों को बंद करेंगे। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर 2 लाख तक की नौकरियां युवाओं को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *