May 20, 2025
amit shah rally BJP

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।

विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को एक सीट मिली है। पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग भी चुनाव हार गए हैं।

उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बना रही है। भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है।

भाजपा पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। यहां कांग्रेस को 1, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को 5, NCP को 3, PPA को 2 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिली हैं।

अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।

वहीं, सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे।

अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *