February 18, 2026
anil vij 19 may

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के प्रश्न पर अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि “क्या, कब, कैसे और क्यों हुआ, मुझे कुछ नहीं मालूम।“

उन्होंने इसके प्रश्चात गीत गुनगुनाते हुए कहा कि “छोड़ों कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी-हम हिंदुस्तानी”।

विज आज प्रात: अंबाला के सदर बाजार स्थित अपने टी-प्वाइंट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विपक्षी पार्टियों द्वारा ईवीएम पर सवाल खड़े करने के प्रश्न पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि हारने वाली पार्टियों के लिए ईवीएम हमेशा विलेन रहा है।

जिन्होंने हारना है वह पहले ही इसका रोना रोते रहते है, विज ने कहा कि हम कोई ज्योतिष नहीं है लेकिन फिर भी इन्ही बातो से हमें पता चल जाता है कि इनकी कैसी दुर्गति होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *