April 19, 2025
cm khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी लेटर में उन्हें विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी दी है। उनकी टीम में दो और सदस्य शामिल हैं।

उनके अलावा लिस्ट में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्षमण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लकड़ा का नाम शामिल है

हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस बड़ी जिम्मेदारी को कई मायनों में देखा जा रहा है। पहला तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी है।

वह अक्सर कहते भी रहते हैं प्रधानमंत्री उनके अच्छे मित्र हैं। उन्होंने पीएम के साथ हरियाणा में संघ में शामिल रहने के दौरान अच्छा वक्त साथ बिताया है।

वह एक साथ एक ही कमरे में रहते भी थे। इसके साथ ही वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हर तीन महीने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली भी जरूर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *