January 12, 2026
heavy rain in odisha

हरियाणा में दो दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 अक्टूबर की रात से ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

9 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका व्यक्त की गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य के महेंद्रगढ़़ की रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां का तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

हरियाणा में अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम के समय महसूस किया जाने लगा है।

आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से अब राहत मिलेगी। सुबह और शाम के समय के तापमान में लोगों को जरुर बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में आमतौर पर 8 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *