April 22, 2025
train fog delay cancel winters

पहाड़ों की रानी शिमला के लिए 84 दिन बाद रेल सेवा शुरू हुई। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने विश्व धरोहर कालका-शिमला रूट पर ट्रेनों की आवाजाही की नई समय-सारणी जारी की है।

फिलहाल अभी इस ट्रैक पर 5 ट्रेन चलाई जा रही है। पर्यटन सीजन जब पीक पर होगा, उस दौरान 2 अतिरिक्त स्पेशल हॉली-डे ट्रेन चलाई जाएगी।

कालका-शिमला ट्रैक पर 5 ट्रेनों की आवाजाही आज से ही शुरू हो गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है।

लोग विश्व धरोहर ट्रैक के लंबे समय से बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। खासकर पश्चिम बंगाल का टूरिस्ट बड़ी संख्या में ट्रेन से शिमला पहुंचता है। इससे पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिल उठे है।

कालका ​​से पहली ट्रेन सुबह सुबह 4 बजे चलेगी, जो सुबह 9.20 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी रेल मोटर कालका से सुबह 5.10 बजे चलेगी, यह सुबह 9.50 पर शिमला पहुंचेगी।

तीसरी शिवालिक ट्रेन कालका से सुबह 5.30 पर निकलेगी और सुबह 10.15 बजे शिमला में यात्रियों को उतारेगी।

चौथी ट्रेन कालका से सुबह 6 बजे चलेगी और 11.05 बजे शिमला पहुंच जाएगी। पांचवी हिमालयन क्वीन ट्रेन दोपहर 12.10 बजे कालका से चलेगी, जो शाम 5.20 बजे शिमला होगी।

रोजाना इसी समय सारणी पर इस रूट पर रेल गाड़ियों की आवाजाही होगी। आज भी इस टाइम टेबल के हिसाब से ट्रेनों की आवाजाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *