April 22, 2025
aap meeting delhi

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने दिल्ली में बूथ लेवल के टिप्स लिए। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने नेताओं को बूथ लेवल संगठन की बारीकियों से रूबरू कराया।

इस दौरान यह तय किया गया कि हरियाणा के हर गांव में 15 दिन में बूथ लेवल कमेटियां बना दी जाएंगी। साथ ही बिजली आंदोलन की सफलता के बाद अब परिवार जोड़ो अभियान पार्टी शुरू करेगी।

इस अभियान के जरिए पार्टी दिल्ली और पंजाब में आप सरकार की नीतियों को हरियाणा के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

हरियाणा में AAP इससे पहले स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल के संगठन सहित अन्य विंग में लगभग 4 हजार नेताओं की नियुक्ति कर चुकी है।

हरियाणा के पदाधिकारियों के दिल्ली में इस ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

दोपहर 3 बजे शुरू हुए कैंप में बूथ स्तर पर संगठन निर्माण का मंत्र संदीप पाठक ने दिया। ट्रेनिंग कैंप के दौरान हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

सोमवार को देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से AAP हरियाणा के पदाधिकारी मिल थे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी का संगठन गांव और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति आगामी डेढ़ माह में की जाएगी।

इसको लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों की जानकारी साझा गई। इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरियाणा में आने के लिए समय मांगा गया।

वहीं परिवार जोड़ो अभियान को लेकर भी प्रदेश के हर विधानसभा में चल रही तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *