April 18, 2025
IMG-20220301-WA0031

हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर हक जताया है। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नाम बदलने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सिफारिश की है।

स्पीकर ने कहा है कि पंचकूला और चंडीगढ़ दोनों ही शहर ट्राईसिटी के प्रमुख शहर हैं, इसलिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला होना चाहिए।

उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपने-अपने स्तर पर इस मामले को केंद्र तक पहुंचाने की सिफारिश की।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर भी 2022 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिख चुके हैं, जिसमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई थी।

उस दौरान मामले को लेकर पंजाब में विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने खूब बवाल मचाया था और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंशा पर सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *