April 8, 2025
heavy rains

हरियाणा में आज बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी, इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य में कल से फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसको देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

सूबे में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1465 पहुंच गई है। अब तक बाढ़ से 40 की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हुए और 2 लापता हैं।

हरियाणा में 26 जुलाई को 9 जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर हरियाणा के कैथल, करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के 7 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *