April 7, 2025
manipur

मणिपुर ढाई महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है। इसी बीच राज्य के BJP विधायक पाओलीनलाल हाओकिप ने कहा कि हिंसा में राज्य सरकार भी शामिल है।

सरकार की मिलीभगत की वजह से हिंसा पर ढाई महीने बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। इंडिया टुडे में लिखे एक आर्टिकल में उन्होंने यह बात कही है।

पाओलीनलाल उन 10 विधायकों में से हैं जिन्होंने मई में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पत्र लिखकर राज्य में कुकी-बहुल जिलों के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की थी।

मणिपुर से महिलाओं का वीडियो सामने आने के बाद से पड़ोसी राज्य मिजोरम में भी खतरा मंडरा रहा है। अब तक मैतेई समुदाय के 568 लोग मिजोरम छोड़कर मणिपुर आ गए हैं।

उधर, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर के बीच थोरबुंग इलाके में पिछले 36 घंटे फायरिंग हुई। शनिवार को थोरबुंग के स्कूल को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *