April 12, 2025
khattar mann

हरियाणा सरकार पर दिल्ली को डुबोने के लगे आरोपों पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तेवर तल्ख कर दिए हैं।

उन्होंने दिल्ली के साथ ही पंजाब के सीएम के बयानों पर तीखा पलटवार शुरू कर दिया है। बाढ़ के पानी पर हो रही सियासत पर सीएम मनोहर दिल्ली सरकार को अनपढ़, बेशर्म और ढीठ तक कह दिया है।

साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीएम ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।

खट्टर ने हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के दिल्ली सरकार के आरोप को वाहियात बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो हमारे एरिया में ज्यादा नुकसान क्यों हुआ

हरियाणा सीएम ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के जरिए पंजाब सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यदि आज SYL नहर बनी हुई होती तो पंजाब को कम नुकसान होता, लेकिन पंजाब का वर्षा का अतिरिक्त पानी बहकर हरियाणा में जो SYL बनी हुई है, उसमें आया, जिसके कारण अंबाला और कुरूक्षेत्र जिले के इलाके डूब गए।

यह 2 जिले केवल अधूरी बनी हुई SYL के कारण से डूबे। लेकिन हरियाणा ने पंजाब पर आरोप नहीं लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *