October 22, 2024

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा एक बार फिर पार्किंग के रेटों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके लिए एजेंडा तैयार कर लिया गया है।

नगर निगम अगली मासिक बैठक में यह एजेंडा पेश करेगा। हाउस की बैठक 25 जुलाई के आस-पास हो सकती है।

अगर बहुमत के साथ यह एजेंडा पास होता है तो शहर की सभी पार्किग में रेट बढ़ जाएंगे।

शहर की पार्किग को 2 हिस्सों में बांटा गया है। जोन-1 में दक्षिणी और पूर्वी सेक्टरों के पार्किंग स्थल शामिल है। जोन-2 में उत्तरी सेक्टर शामिल हैं।

नगर निगम मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि हम चंडीगढ़ में स्मार्ट पार्किंग शुरू करेंगे। पार्किंग रेट बढ़ाने का जो सवाल है, वह हाउस की मासिक बैठक में ही तय किया जाएगा।

जो नया प्रस्ताव लाया जा रहा है, उसके अनुसार 4 पहिया वाहनों के लिए पहले 6 घंटे के लिए 20 रुपए, जबकि आगे के 5 घंटे के लिए अतिरिक्त 40 रुपए रेट तय किया गया है।

दोपहिया वाहनों के लिए यह 10 रुपए और अगले 5 घंटे के लिए 20 रुपए है। अभी नगर निगम की तरफ से 4 पहिया वाहनों के लिए 14 रुपए और दोपहिया वाहनों के लिए 7 रुपए वसूले जा रहे हैं।

चंडीगढ़ में पार्किंग का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था, लेकिन यह बंद हो जाने के बाद पिछले 5 महीने से सभी पार्किंग नगर निगम की तरफ से ही चलाई जा रही हैं।

नगर निगम का दावा है कि स्मार्ट पार्किंग प्रणाली से लागत बढ़ेगी। इसी वजह से रेट बढ़ाए जा रहे हैं।

स्मार्ट पार्किंग के तहत फास्ट टैग कार्ड के जरिए भी भुगतान किया जा सकेगा। बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर ही पार्किंग में खाली जगह का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *