October 22, 2024

चंडीगढ़/समृद्धि पराशर: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यमुनानगर जिले में आज 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 224 किलोमीटर लंबी करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबुतीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के बाद सड़कों पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा और साल के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को यमुनानगर जिले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जगाधरी विश्राम गृह से ही करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबूती करण के कार्यों का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों के निर्माण पर करीब 115 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यमुनानगर जिले के सभी चारों विधानसभा की 25-25 सड़कों को लिया गया है और इनमें यमुनानगर शहर की भी एक सड़क शामिल है। आगामी 31 दिसंबर तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार का सबसे प्राथमिक कार्य प्रदेश की जनता की सेवा करना है। उपमुख्यमंत्री मंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह में ही जनता की समस्याएं सुनी। इन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *