October 22, 2024

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यमुनानगर जिले की 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 224  किलोमीटर लंबी करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबुतीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम के बाद सड़कों पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा और साल के अंत तक सभी कार्य पुरे कर लिए जाएगे।

चौटाला शनिवार को यमुनानगर जिले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जगाधरी  विश्राम गृह से ही करीब 100 सड़कों के सुधारीकरण व मजबूती करण के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के निर्माण पर करीब 115 करोड़ रूपये का खर्च आएगा।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिले के सभी चारों विधानसभा की 25-25 सड़कों को लिया गया है और इनमें यमुनानगर शहर की भी एक सड़क शामिल है। उन्होंने बताया कि यह सड़कें पहले ही मंजूर कर ली गई थी परंतु सड़कों पर जनस्वास्थ्य विभाग का कार्य पूरा न होने के कारण सड़कों के कार्य में देरी हुई है । अब 31 दिसंबर तक इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का सबसे प्राथमिक कार्य प्रदेश की जनता की सेवा करना है। उपमुख्यमंत्री मंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह में ही जनता की समस्याएं सुनी। इन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *