October 22, 2024
manoharLAL khattar AICTE

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) को एक्टिव कर दिया है।

इसके लिए एक कोऑर्डिनेटर भी सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है। जिसके जरिए सरकार फैमिली आईडी की कम्युनिटी आउटरीच जानने के साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी करेगी।

सरकार ने रेवाड़ी के रहने वाले सतीश खोला को कोऑर्डिनेटर नियुक्ति करने के ऑर्डर जारी किए हैं। इनकी नियुक्ति सरकार की ओर से एक साल के लिए की गई है।

इस कार्य के लिए उन्हें सरकार की ओर से 1.25 लाख महीने की सैलरी भी जाएगी। यह कैसे काम करेंगे इसकी विस्तृत नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।

कोऑर्डिनेटर सतीश खोला रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह BJP के सेवा प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक हैं।

पार्टी नेताओं के अनुसार, खोला रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व को बता चुके हैं।

हरियाणा में परिवार परहचान पत्र प्राधिकरण का गठन दो अक्टूबर 2021 को किया था। इसका उद्देश्य परिवार पहचान नंबर (PPN) और इससे जुड़ी अन्य चीजों को पूरा करना था। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद हैं।

उपाध्यक्ष डॉ बीके गैरोला, पदेन सदस्य के रूप में मुख्य सचिव संजीव कौशल को नियुक्त किया गया है। पदेन सदस्य में आईएएस वरिंदर सिंह, अनुराग रस्तोगी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *