October 24, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम निर्देशों की पालना में अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक पुराना बी0डी0 फ्लौर मिल अम्बाला छावनी से 01 जुलाई 2023 को थाना अम्बाला छावनी के पुलिस दल ने प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ रवि निवासी गावँ मादोगढ जिला महेन्द्रगढ वर्तमान पता रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को 268 ग्राम चिट्टा व्यावसायिक मात्रा सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मुकदमा नम्बर 376 दिनांक 01 जुलाई 2023 एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा 21 के अन्र्तगत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। अनुसंधान जारी है।

आरोपी रविन्द्र कुमार ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि वह आरोपी तेजविन्द्र सिहँ उर्फ बिन्नी निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी के कहे अनुसार मादक पदार्थ खरीद कर लाता है। पुलिस टीम ने आरोपी तेजविन्द्र सिहँ उर्फ। बिन्नी को भी उक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। जिसका माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

01 जुलाई 2023 को थाना अम्बाला छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चिट्टा लेकर हाथीखाना मन्दिर की ओर से रामकिशन कालोनी की तरफ जाएगा,  यदि सही समय पर कार्यवाही की जाए तो उसको भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र पुराना बी0डी0 फ्लौर मिल अम्बाला छावनी के पास नाकाबदंी की और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय मारूति कार नम्बर एच0आर0-37-ई-6563 को रोककर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर आरोपी के लोयर की जेब से 268 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।  आरोपी की पहचान रविन्द्र कुमार उर्फ रवि निवासी गावँ मादोगढ जिला महेन्द्रगढ वर्तमान पता रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिसे उपरोक्त चिट्टा सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया गया।

अपराधिक रिकार्ड
आरोपी रविन्द्र के खिलाफ इससे पहले कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आरोपी तेजविन्द्र सिहँ उर्फ बिन्नी के खिलाफ एन0डी0पी0एस0, आर्मज़ एक्ट व अन्य कई धाराओं में भिन्न-भिन्न मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2023 से 03 जुलाई 2023 के दौरान नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए 100 मामले दर्ज किए जिसमें 25 मामले व्यावसायिक मात्रा के हैं 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों से
06 क्विंटल 44 किलो 979 ग्राम चूरापोस्त,
18 किलो 975 ग्राम अफीम,
02 किलो 775 ग्रााम अफीम के पौधे,
39 हजार 346 नशीली गोलियाँ,
22 हजार 917 नशीले कैपसूल्ज,
70 नशीले इन्जैक्शन,
01 किलो 398 ग्राम 08 मिलीग्राम चरस,
72 किलो 535 ग्राम गांजा,
943 ग्राम 805 मिलीग्राम हैरोइन बरामद कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *