October 22, 2024

हरियाणा के सोनीपत में गांव शामड़ी में एक बुजुर्ग की निर्ममता से हत्या कर दी गई। वह रात को घर के बाहर सो रहा था। सुबह परिजनों ने देखा ताे उसकी गर्दन कटी मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना का पता चलेगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव शामड़ी में 59 साल का सुभाष रात को हर रोज की तरह अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सोया था।

सुबह वह देर तक भी नहीं उठा तो परिजनों ने उसे संभाला। उसका गला कटा हुआ था और वह लहूलुहान हालत में था।

परिवार में इससे हा हाकार मच गया। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक सुभाष के बेटे गिरीराज ने बताया कि उनके पिता हर रोज गली में ही सोते थे। आधी रात को बिल्कुल ठीक ठाक थे।

पानी पीने के लिए घर के अंदर भी आए थे। लेकिन इसके बाद सोते हुए उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *