October 22, 2024

हरियाणा में रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IMD ने न्यूनतम तापमान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उन पर गौर करें तो पानीपत में बीती रात न्यूनतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगर आंकड़ों में किसी प्रकार की गड़बड़ नहीं हुई है तो आज से पहले रात को पारा शायद ही इस आंकड़े तक पहुंचा हो। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बालसमंद में 38.8 डिग्री रहा था। यानी की प्रदेश में दिन और रात का तापमान एक समान रहा।

मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। आसार अच्छी बारिश के हैं, लेकिन बादल खुल कर बरस नहीं रहे हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में आज 1.3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पंचकूला में सबसे कम 25.2 डिग्री तापमान रात को रहा। लेकिन पानीपत में न्यूनतम तापमान चौंकाने वाला रहा। यह अधिकतम जिलों से 10 डिग्री से भी ज्यादा रहा। यहां रात भी दिन की तरह तपी है।

अंबाला और करनाल में तो रात का तापमान समान्य से 2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

शनिवार की रात को पंचकूला और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान एक समान 24.5 डिग्री रहा था। आज रात का पारा गुरुग्राम में जहां 27.2 डिग्री रहा, वहीं पंचकूला में 25.2 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *