April 11, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में दोपहर को कुछ क्षेत्रों में बारिश का माहौल बनना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ घंटों में गुरुग्राम, बहादुरगढ़, बरवाला, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज चमक के साथ बारिश होगी।

महेंद्रगढ़ में तो बारिश शुरू हो गई है। पिछले 3 घंटे में महेंद्रगढ़ में 7 एमएम बारिश हो चुकी हे मौसम विभाग ने पंचकूला में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा वर्तमान में अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी व नूंह में भी गरज चमक के साथ 5 एमएम तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। यहां हवा की गति 40 किलोमीटर घंटा रहेगी।

हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश का दिन है। रात को जहां सिरसा में बादल बरसे, वहीं अब राजस्थान के साथ लगे प्रदेश के जिलों में येलो अलर्ट है।

यहां गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। महेंद्रगढ़ में 7 एमएम और सिरसा में 1 एमएम व फतेहाबाद में हल्की बारिश हुई है। हिसार शहर तो रात को सूखा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

वर्तमान में नारनौल, महेंद्रगढ़ व आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता के साथ तूफान की आशंका है। आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत व पानीपत में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा चुकी है।

यहां गरज चमक के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। अगले कुछ घंटें में जीटी रोड बैल्ट में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *