April 11, 2025
rainfall

हरियाणा में भारी बारिश के बावजूद अभी गर्मी के तेवर बरकरार हैं। बीती रात के तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई है, बल्कि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़ गया।

हांलाकि शनिवार की रात को तापमान 4.6 डिग्री तक गिर गया था। अभी तापमान सामान्य के करीब है।

करनाल में यह 26.6 डिग्री रहा तो रोहतक में सबसे कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अभी आसमान में बादल हैं और कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है।

प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में 4.6 डिग्री की गिरावट और झमाझम बारिश को देखकर लगने लगा था कि अब मानसून के आने के बाद गर्मी से राहत मिलगी।

लेकिन रात को पारा में किसी तरह की राहत नहीं दिखी। सोनीपत में कल जहां सबसे ज्यादा 115 एमएम बारिश हुई थी, वहां रात का तापमान 1.1 डिग्री बढ़ कर 25.7 डिग्री हो गया।

सिरसा में रात को तापमान 6.4 डिग्री, फतेहाबाद में 2.7 डिग्री व हिसार के बालसमंद में 1.1 डिग्री जरूर गिरा है।

रात को इन तीनों ही स्थानों पर हल्की बारिश हुई है, जिसका असर पारे पर पड़ा। गुरुग्राम में 2 डिग्री और झज्जर में 1.9 डिग्री तक तापमान बढ़ गया है।

लोगों को यहां उमस भरी गर्मी समा रही है।

हरियाणा में लगभग जिलों में वर्तमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकतम तापमान में कोई बहुत बड़ा फेर बदल नहीं होने वाला है।

कल जहां पानीपत का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 35.1 डिग्री रहा है, वहीं करनाल का अधिकतम पारा सबसे कम 25.7 डिग्री रहा।

रात को भी करनाल का पारा दिन के समान 26.6 डिग्री रहा। यहां दिन और रात की गर्मी में कोई फर्क नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *