April 20, 2025
rainfall

हरियाणा में रात भर मौसम खराब रहा है। सोनीपत, फतेहाबाद समेत कई जिलों में रात को तेज आंधी के साथ बारिश होती रही।

मौसम विभाग ने रात को कई बार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी करना पड़ा। 24 घंटे के दौरान सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी व चरखी दादरी में कुछेक स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे।

प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रहा। आज भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, फरीदाबाद व गुरुग्राम को छोड़ कर शेष सभी जिलों के लिए IMD ने गरज-चमक, आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 मई को प्रदेश में मौसम खुलने लगेगा। 2 दिन के बाद दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन 23 मई से फिर से मौसम में 3 दिन के लिए बदलाव देखने को मिलेगा।

फिलहाल अधिकतर जिलों में आसमान बादलों से ढ़का है। एक घंटे के दौरान सिरसा के डबवाली में एक एमएम बारिश हुई है।

रात को तीन बजे तक की बात करें तो कुरुक्षेत्र में 3.3 एमएम, सोनीपत में 1एमएम, सिरसा में 3एमएम, यमुनानगर में 3 एमएम और पंचकूला में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *