April 20, 2025
nia raid knl

गैंगस्टर्स और आंतकियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह हरियाणा सहित 6 राज्यों में एक साथ 100 ठिकानों पर रेड की है।

हरियाणा के सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अंबाला के अलावा कुछ अन्य जगह पर छापेमारी चल रही है। जिनके घर और ठिकानों पर रेड की गई है, उनके गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं।

गुरुग्राम में खालिस्तानी समर्थक और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के करीबी बिजनेसमैन के घर और कौशल चौधरी के गुर्गे सुधीर उर्फ खुटी के घर रेड चल रही है।

वहीं सिरसा के डबवाली में कांग्रेसी नेता जग्गा बराड के घर पर NIA ने रेड है। जग्गा के घर पर रेड गैंगस्टरों से संबंधों के चलते की गई। टीम ने डीएसपी एसके त्यागी के नेतृत्व में जांच की।

जांच के दौरान पूरे परिवार के सदस्यों के मोबाइल बंद करवा दिए गए। टीम ने करीब 7 घंटे जांच की।

जग्गा बराड़ के मोबाइल को NIA ने जब्त कर लिया। साथ ही उसे दिल्ली में कल पेश होने के लिए नोटिस दिया।

जग्गा ने अपने घर पर रेड को राजनीतिक साजिश बताया है। सोनीपत में लॉरेंस गैंग, अंबाला में बंटी कौशल, करनाल में गुरतेज सिंह के यहां सुबह 5 बजे ही पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *