February 26, 2026
HM Anil Vij 1 (1)
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कांगे्रस के नेता और सांसद दीपेन्द्र हुडा पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी सबके साथ प्यार के साथ बात करती है, पूर्ण समय देती है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘इनको (कांगे्रस नेता दीपेन्द्र हुडडा) कहां पर लठ नजर आ रहे हैं, इनको अपने कार्यकाल के समय पर चलाई हुई लठें और गोलियां सपने में नजर आ जाती है’’।
श्री विज आज अंबाला में पत्रकारों द्वारा दीपेन्द्र हुडडा के सरकार पर बातचीत लठ द्वारा किए जाने के लगाए गए आरोपों के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने आज अम्बाला शहर माहिरा ग्रीन वाटिका स्थित श्री राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्ण धार्मिक भावना के अनुसार यहंा पर मंदिर का निर्माण किया गया है और आज मूर्तियोंं की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि इसका आर्शीवाद यहां आने वाले और न आने वाले लोगों को समान रूप से मिलता है।
इस मौके पर अनुभव अग्रवाल, यतिन बंसल, चन्द्रगुप्त बंसल, गोल्डी, जितेन्द्र, रविन्द्र शर्मा, संजीव, प्रवीण नागपाल, राजकुमार सिंगला, मीनू, पारूल, निधि के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *