February 26, 2026
jjp to bjp ggm

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के पट्‌टीकल्याणा में बने सेवा साधना एवं ग्रामीण विकास केंद्र में आयोजित BJP के शक्ति केंद्र संगम में चोरी हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हो रहा था।

इसी बीच सोनीपत जिला के उपाध्यक्ष बलराम कौशिक की जेब से किसी ने पर्स चुरा लिया। पर्स में 20 हजार कैश समेत अन्य सामान था।

बड़ी बात यह है कि कार्यक्रम में सिर्फ BJP के ही चुनिंदा व चयनित करीब ढाई हजार लोग थे। माइक से अनाउंसमैंट करवाने के बाद भी पर्स नहीं मिला।

जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *