April 19, 2025
kuldeep singh multani

जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता कुलदीप सिंह मुलतानी ने हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन का आज पदभार ग्रहण कर लिया।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

मुलतानी जजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं।

हरियाणा कृषि उद्योग निगम के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह मुलतानी ने हरियाणा सरकार को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया हैं वे उसे निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि निगम से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुलतानी ने कहा कि किसानों और छोटे उद्यमियों के कल्याण के लिए वे काम करेंगे।

कुरुक्षेत्र निवासी कुलदीप मुलतानी लंबे समय से संगठन में कई पदों पर कार्य कर चुके है। जेजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक कुलदीप मुलतानी कुरुक्षेत्र से पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

इसके अलावा वे कई संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *