October 24, 2024
19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम दोषी करार - जल्द होगी सजा .

राम रहीम की पैरोल खत्म हो गई है। जेल वापसी से पहले राम रहीम ने पीएम नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की खुलकर प्रशंसा कर दी। ऐसे में राम रहीम का भाजपा प्रेम सामने आ गया।

डेरा प्रमुख साध्वी यौन शोषण, रणजीत हत्याकांड, छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहा है और हरियाणा सरकार उसका हार्डकोर क्रिमिनल न होने का शपथ पत्र भी कोर्ट दे चुकी है।

राम रहीम ने गुरुवार रात को पहले अपनी दिनचर्चा का वीडियो रिकॉर्ड करवाकर सोशल मीडिया पर डाला। सुबह-सुबह राम रहीम नाम सिमरन करता है।

फिर खुद ही बिस्तरे की चादर जोड़ता है और फिर साफ सफाई करता है। राम रहीम यह वीडियो सुबह तीन से 4 बजे होने का दावा करता है। इसके बाद राम रहीम सैर के लिए निकल पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *