April 17, 2025
rainfall

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में मंगलवार देर रात जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया।

शहर के निचले इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी भी हुई। साथ ही बारिश की वजह से सरसों की फसल को नुकसान का भी अनुमान है। वहीं तापमान में गिरावट आने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है।

दरअसल, उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में मंगलवार की दोपहर बाद से ही दिखाई देना शुरू हो गया था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए।

देर शाम तेज गति से हवाएं चलनी शुरू हुई और फिर रात होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। पहले कुछ देर बूंदाबांदी हुई और देर रात आधे घंटे तक पूरे शहर में जोरदार बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *