February 10, 2026
aap 2

एसवाईएल की राजनीति को लेकर एक बार किसानों के विरोध का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सामना करना पड़ा। किसान एसवाईएल के मुद्दे पर सीएम केजरीवाल के पंजाब में दिए बयान को लेकर नाराज थे।

वह इस मामले में दिल्ली सीएम से माफी की मांग लेकर गए थे। दरअसल सीएम केजरीवाल ने चुनावों के समय पर पंजाब में कहा था कि एसवाईएल पर पंजाब का हक है। इसको लेकर हरियाणा के लोगों खासकर किसानों को यह बात काफी चुभी थी।

ऐसे में जब संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पता चला कि दिल्ली के सीएम हिसार आ रहे हैं तो वह सीएम से मिलने के लिए समय लेने लगे ताकि अपना मांगपत्र उन्हें सौंपा जाए।

कुछ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीएम केजरीवाल से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। किसान सीएम से मिलने के लिए घंटों इंतजार करने लगे मगर सीएम उनसे नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *