March 29, 2026
sonali phogat mann

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के परिवार से भी मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे. सीएम केजरीवाल ने सोनाली फोगाट केस की जांच सीबीआई से कराने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा और गोवा में बीजेपी की सरकार है. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए. सीबीआई जांच में जितनी देरी होगी उतना शक बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कई आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं कि बड़े-बड़े नेता, बड़े बड़े लोग, बड़े बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं. ये सब शंकाएं सीबीआई की जांच में साफ होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *