April 30, 2024

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने के बाद घायल हुए एसएचओ छप्पर उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ठीक होने के बाद पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा से मिलने पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जान पर खेलकर आरोपी को पकड़ा था।

इस तरह के पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को नाज है। उनकी बहादुरी की मिशाल दी जा रही है। उन्होंने जो बहादुरी दिखाई है, उससे दूसरे कर्मचारियों का भी हौसला बढ़ा है। उनकी बहादुरी का केस बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर ड्यूटी जॉइन करें। क्योंकि उनकी जैसे पुलिस कर्मचारियों की विभाग को सख्त जरूरी है।

बता दें पिछले दिनों छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र अपनी टीम के साथ गांव कलांपुर में गए थे। वहां पर एक भाई अपने दूसरे भाई को जमीन के विवाद में गोली मारना चाहता था। आरोपी लगातार गोलियां चला रहा था। एसएचओ जगदीश चंद्र और एएसआई रामकुमार ने अपनी जान पर खेलकर आरोपी को पकड़ लिया था। इस दौरान दोनों गोली लगने से घायल हो गए थे। अगर पुलिस कर्मचारी बहादुरी से आरोपी को न पकड़ते तो वह कई की हत्या कर देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *