हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और पार्टी हाईकमान की सहमति से महिला विंंग की संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस बारे रिचा पाहवा, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, हरियाणा द्वारा लिस्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए। बता दें कि प्रदेश पदाधिकारी सूची में कुल 15 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें 4 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 4 प्रदेश मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 प्रदेश कार्यालय मंत्री, 1 प्रदेश मीडिया प्रभारी, 1 प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और 1 प्रदेश आईटी सैल इंचार्ज है।
भाजपा द्वारा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट में 16 पदाधिकारियों के नाम जारी किए गए हैं
वहीं भाजपा द्वारा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट में 16 पदाधिकारियों के नाम जारी किए गए हैं। इनमें हांसी से श्री शर्मा, जींद से कविता शर्मा, कैथल से अनिता चौधरी, फरीदाबाद से गीता रक्षवाल, रेवाड़ी से कविता गुप्ता, दादरी से प्रेम चारण, भिवानी से चंदा गुप्ता, भिवानी से आशा गगन गोयल, नूंह से मनीता गर्ग, अंबाला से क्षमा विज, फतेहाबाद से पूनम सिंगला, यमुनानगर से उषा शर्मा, अंबाला से वंदना कटारिया, कुरुक्षेत्र से ज्योति अरोड़ा, सिरसा से भावना शर्मा और पलवल से योगेश चौधरी का नाम शामिल है।
इसी प्रकार भाजपा द्वारा महिला जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। भाजपा द्वारा 27 महिला जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद से दो-दो महिला जिला अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की गई है। गोहाना और डबवाली से भी जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है।