November 18, 2026
18 nov 2
  • पंचूकला, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में सबसे ज्यादा मामले

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में इस साल अब तक डेंगू के 958 मामले रिपोर्ट हुए है। बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। प्रदेश पंचकूला, करनाल और सोनीपत में मामलों में निरंतर इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा मामले पंचकूला, सोनीपत और करनाल में

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल सबसे ज्यादा 111 मामले पंचकूला जिले में सामने आए हैं। इसके बाद सोनीपत 86, करनाल में 86, फरीदाबाद में 78, गुरुग्राम में 75 और झज्जर में 70 मामले रिपोर्ट हुए हैं। गनीमत रहा है कि इस साल इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की फिलहाल तक कोई कैजुअलटी नहीं है।

हेल्थ डीजी बोले- निरंतर जरूरी कदम उठा रहे

मच्छर जनित बीमारियो को लेकर हरियाणा के हेल्थ विभाग के डीजी डॉ मनीष बंसल ने कहा कि विभाग बीमारियों को रोकथाम को लेकर निरंतर जरुरी इंतजाम कर रहा है। लोगों के लिए हेल्थ एडवाजरी भी जारी की गई है। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत है।

नियमों की अवहेलना को लेकर करीब 70 हजार को नोटिस दिए

राज्य में नगरपालिका उप-नियम (VBD पर नियंत्रण)-2010 के तहत प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए लापरवाही बरतने वाले करीब 70 हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 66 हजार से ज्यादा को नोटिस जारी किया है। वहीं शहरी स्थानीय निकाय ने अलग से नोटिस जारी किए हैं। । स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में चलाई गई चेकिंग ड्राइव के दौरान 1 लाख 41 हजार घरों में मच्छर का लारवा पाया गया है, जो स्पष्ट रूप से लोगों की लापरवाही को उजागर करता है। अब तक 31 अक्टूबर 2026 तक मॉस्किटो ब्रीडिंग को लेकर 3.55 करोड़ विजिट विभाग द्वारा की गई हैं।