November 13, 2026
13 nov 9
  • 19 किसानों के लैंड-रिकॉर्ड में रेड एंट्री

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में वर्तमान फसली सीजन के दौरान पराली जलाने के मामलों में निरंतर इजाफा हो रहा है। हरियाणा के कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पराली जलाने के मामलों की संख्या फिलहाल तक 218 दर्ज की जा चुकी है।

79 एफआईआर

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, प्रदेश में अब तक पराली जलाने को लेकर 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा कैथल जिले में 34 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके बाद जींद में 10 एफआरआर की गई हैं।

इसी प्रकार करनाल और कुरुक्षेत्र में सात-सात, पलवल में 5, फतेहाबाद व अंबाला में चार-चार और यमुनानगर में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनके अलावा रोहतक में 2, सिरसा, पानीपत और हांसी में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।

19 किसानों के लैंड रिकार्ड में रेड एंट्री

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन द्वारा लैंड रिकार्ड में रेड एंट्री का भी प्रावधान है। अब तक हरियाणा में 19 किसानों के खिलाफ लैंड रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। जींद में 10 और फतेहाबाद में 4 रेड एंट्री की गई हैं।

बता दें कि, रेड एंट्री वाले किसान जमीन को किसान आसानी से बेच या हस्तांतरित नहीं कर सकते। किसान को बैंकों से फसल ऋण या जमीन पर अन्य किसी प्रकार का कर्ज मिलने में परेशानी होती है। इसके अलावा कई सीजन एमएसपी पर फसल बेचने में दिक्कत आती है।

पराली जलाने पर 5 से तीस 30 हजार तक जुर्माने का प्रावधान

हरियाणा में पराली जलाने पर 5 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। किसान ने कितने एकड़ जमीन में पराली जलाई है, उसकेआधार पर यह जुर्माना तय होता है।

नियमानुसार 2 एकड़ से कम जमीन में पराली जलाने पर 5 हजार रुपए प्रति घटना और 2 से 5 एकड़ जमीन पर पराली जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। वहीं 5 एकड़ से अधिक जमीन पर 30 हजार रुपए का प्रावधान है।