November 10, 2026
10 nov 8
  • 5 से 30 हजार रुपए तक जुर्माना, रिकॉर्ड में रेड एंट्री का प्रावधान

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में फसली सीजन के दौरान पराली जलाने के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। नासा के सैटेलाइट डेटा के अनुसार, प्रदेश में अब तक पराली जलाने की 510 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। औसतन हर दिन करीब 25 मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब में अब तक 3,534 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

ये आंकड़े पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की प्रो. सुमन मोर और PGI चंडीगढ़ के प्रो. रविंद्र खैवाल की टीम के विश्लेषण में सामने आए हैं। दोनों संस्थानों की टीम वायु प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य पर रिसर्च कर रही है।

हालांकि, हरियाणा के कृषि विभाग के आंकड़ों में पराली जलाने के मामलों की संख्या इससे काफी कम है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 192 मामले सामने आए हैं, जबकि पंजाब में 4,657 मामले दर्ज किए गए हैं।

नियम तोड़ने पर FIR और जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा उनके जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाती है। इसके कारण संबंधित किसान आगामी फसली सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने से वंचित हो सकते हैं।