October 29, 2026
28 oct 7
  • पंजाबी नेताओं की बर्थडे पॉलिटिक्स, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा समेत कई नेता पहुंचे

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : दक्षिण हरियाणा में भाजपा की अंदरूनी सियासत में कम नहीं हो रही है। गुरुग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की खरी-खरी सुन चुके पंजाबी समुदाय के नेताओं ने बर्थ-डे पॉलिटिक्स के जरिए अहीरवाल के दिग्गज नेता पर पलटवार किया है।

जिस ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में राव इंद्रजीत ने पंजाबी समुदाय को कोसा था, उस कार्यक्रम के संयोजक बोधराज सीकरी के जन्मदिन पर पंजाबी समुदाय से आने वाले डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, धर्मगुरु महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा आदि शामिल हुए।

राव इंद्रजीत का तंज और सीकरी की छटपटाहट

दरअसल 14 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पंजाबी समुदाय को लेकर तीखे विचार रखे थे और कार्यक्रम के संयोजक बोधराज सीकरी को सीधे तौर पर टारगेट किया था।

राव इंद्रजीत के इस सार्वजनिक टिप्पणी से पंजाबी समुदाय असहज हो गया था और पंजाबी समुदाय के नेताओं द्वारा पार्टी के भीतर अपनी साख बचाने के लिए डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाई जा रही थी।

डिनर डिप्लोमेसी बनाम बर्थडे पॉलिटिक्स

दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव इंद्रजीत सिंह का एकछत्र राज माना जाता रहा है। वे समय-समय पर अपने आवास या चहेते नेताओं के घर ‘डिनर डिप्लोमेसी’ और चाय पार्टियों का आयोजन कर अपने समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं को यह संदेश देते रहते हैं कि क्षेत्र के असली ‘कप्तानी’ उन्हीं के हाथ में है।

‘बर्थडे पॉलिटिक्स’ से डैमेज कंट्रोल का प्रयास

सीकरी खेमे ने बेहद सोची-समझी रणनीति तैयार की। मौका चुना गया बोधराज सीकरी के जन्मदिन का, लेकिन इसे एक पारिवारिक आयोजन रखने के बजाय इसे ‘शक्ति प्रदर्शन’ का रूप दे दिया गया। जन्मदिन समारोह के बहाने सीकरी गुट ने यह दिखाने की कोशिश की कि शीर्ष संगठन और सरकार में उनकी पकड़ केंद्रीय मंत्री से कम नहीं है।

राव इंद्रजीत के राजनीतिक विरोधी नहीं पहुंचे

हालांकि इस कार्यक्रम में राव इंद्रजीत के राजनीतिक विरोधियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन बादशाहपुर से मंत्री राव नरबीर समेत गैर पंजाबी समुदाय के कई नेता नहीं पहुंचे। इसके अलावा सोनीपत के विधायक भी नहीं पहुंच पाएं।

सीकरी बोले- दोस्तों ने पार्टी की अरेंज

हालांकि बोधराज सीकरी का कहना है कि उनके दोस्तों ने ये जन्मदिन पार्टी अरेंज की है। इसमें गेस्ट भी उन्होंने ही इनवाइट किए हैं। मैं सभी का शुक्रगुजार हूं कि मेरा 75वां जन्मदिन इतने शानदार तरीके से मनाया गया।