- रोहतक हेल्थ यूनिवर्सिटी का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, प्राइवेट संस्थान सीधे दाखिला नहीं ले सकेंगे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (UHSR), रोहतक ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ANM, GNM और MPHW(M) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राउंड-1 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेब पोर्टल nursing.online-counselling.co.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने सूचना में स्पष्ट किया है कि कोई भी प्राइवेट इंस्टीट्यूट राज्य सरकार या यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग प्रक्रिया से हटकर अपने स्तर पर (Direct Level) एडमिशन नहीं ले सकता।
4 पॉइंट में समझिए, जरूरी दिशा-निर्देश…
- फीस भुगतान: आवंटित संस्थान में फीस डिमांड ड्राफ्ट, RTGS या NEFT के माध्यम से सीधे जमा करानी होगी। रजिस्ट्रेशन फीस केवल ऑनलाइन (Net Banking/UPI) माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी और यह नॉन-रिफंडेबल होगी।
- डायरेक्ट एडमिशन मान्य नहीं: विश्वविद्यालय ने सख्त चेतावनी जारी की है कि कोई भी प्राइवेट संस्थान अपने स्तर पर सीधा एडमिशन नहीं ले सकता। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाहर किया गया कोई भी दाखिला पूरी तरह से रद्द माना जाएगा।
- त्रुटि सुधार पर नहीं होगा विचार: उम्मीदवार पोर्टल पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और अंक सावधानीपूर्वक भरें, बाद में किसी भी त्रुटि सुधार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
- राज्य आरक्षण नीति: आयु सीमा में छूट और सीटों का आरक्षण हरियाणा राज्य की आरक्षण नीति के अनुसार लागू होगा।