- बिजली चमकने-आंधी चलने के आसार, हिसार और फतेहाबाद सबसे ठंडे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में मौसम का और बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी ताजा बुलेटिन और पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के जिलों 14 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
औसत तापमान में गिरावट दर्ज बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में -1.4°C और अधिकतम तापमान में -1.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य तापमान के आसपास ही बना हुआ है।
जानिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
बालसमंद और फतेहाबाद सबसे ठंडे: प्रदेश में न्यूनतम तापमान का औसत सामान्य के करीब है, लेकिन इसमें बीते 24 घंटों में 1.4°C की गिरावट आई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6°C बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में दर्ज किया गया।
वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा (-5.0°C) गिरावट देखी गई, जहां पारा 14.8°C दर्ज किया गया। हिसार में 15.7°C, करनाल में 15.5°C और नारनौल में 15.0°C न्यूनतम तापमान रहा। इसके विपरीत, फरीदाबाद 19.1°C के साथ रात में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
दिन के तापमान में भी आई गिरावट: दिन के तापमान में 1.1°C की औसतन गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8°C फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में 32.3°C और रोहतक में 32.1°C तापमान रहा।
सबसे कम अधिकतम तापमान कुरुक्षेत्र में 28.8°C और सोनीपत में 28.7°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 31.5°C और अंबाला में 30.2°C दिन का तापमान दर्ज हुआ। 28 व 29 अक्टूबर को होने वाली बारिश से दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।