- सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज: जींद जिले के गांव संगतपुरा की शूटर नीरू ढांडा को एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने पर हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा इन यूके एसोसिएशन 14 नवंबर को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में नीरू और पहलवान सुजीत कलकल को यह सम्मान देगी। नीरू महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं।
वह यह सम्मान पाने वाली दूसरी महिला शूटर होंगी। इससे पहले मनु भाकर को यह अवार्ड मिल चुका है। नीरू भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत हैं।
हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने वाली नीरू ढांडा दूसरी महिला शूटर होगी। इससे पहले मन्नु भाकर को यह सम्मान मिल चुका है। नीरू ने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत तथा मिक्स्ड टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
गांव में किया जा चुका सम्मान
एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने पर गांव संगतपुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है। सम्मान समारोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के अलावा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा और रणबीर गंगवा भी शामिल हुए थे। जिसमें प्रदेशभर से ढांडा गौत्र के लोग शामिल हुए थे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया सम्मान
कुलदीप अहलावत ने कहा कि भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत नीरू खेल और राष्ट्रसेवा, दोनों क्षेत्रों में समर्पण का उदाहरण हैं। उनकी सफलता हरियाणा की खेल प्रतिभा और भारतीय महिला खिलाड़ियों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है। 14 नवंबर 2026 को लंदन में होने वाले कार्यक्रम में दोनों नामित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।