October 20, 2026
20 oct 15
  • नकली पनीर के सैंपल लेकर किया सीज

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रोहतक में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने कच्चा बेरी रोड पर नकली खोया व पनीर बनाने की सूचना पर रेड मारी। टीम ने कई दुकानों से दूध, पनीर, खोया के सैंपल भी भरे। एक दुकान पर खराब हालत में मिले खोया को मिट्टी में दबवाया गया। साथ ही माल को सीज कर दिया गया।

फूड सेफ्टी विभाग से डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें कच्चा बेरी रोड पर नकली खोया व पनीर बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और दुकानों से दूध, पनीर व खोया के सैंपल भरे गए है। एक दुकान पर खोया खराब हालत में मिला है, जहां सफाई का ध्यान भी नहीं रखा था।

80 किलो खोया करवाया गया नष्ट