September 18, 2026
18 sep 14
  • युवा पीढ़ी के लिए बनी प्रेरणा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रोहतक के गांव मायना की बेटी लेफ्टिनेंट निशा पंघाल को असम के तेजपुर कैंट में 4 कोर कमांड के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन पद पर प्रमोट किया गया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व निशा पंघाल के माता-पिता ने उन्हें कैप्टन बनने पर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

निशा पंघाल का परिवार लंबे समय से सैन्य सेवा की परंपरा से जुड़ा हुआ है। निशा के पिता सतनारायण पंघाल भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उनके दादा रामकिशन पंघाल भी भारतीय सेना में रहे, जबकि उनके परदादा हरलाल पंघाल ने ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा दी थी। निशा ने परिवार की इसी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई।

2024 में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन निशा पंघाल का 2024 में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था, जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर थी। निशा का पूरा परिवार आर्मी से जुड़ा रहा है, इसलिए निशा भी आर्मी में ही जाने का सपना देख रही थी। बीएससी मैथ में ग्रेजुएशन करने के बाद लेफ्टिनेंट पद पर सिलेक्शन हो गया।

तेजपुरा आसाम में पहली पोस्टिंग निशा पंघाल की आर्मी ज्वाइन करने के बाद पहली पोस्टिंग तेजपुरा आसाम में हुई, जिसके बाद से वह आसाम में ही अपनी सेवाएं दे रही है। अब प्रमोशन होने के बाद कैप्टन के पद पर पहुंच गई है, जिसके बाद दूसरी पोस्टिंग जल्द मिलने वाली है। निशा ने बताया कि उसे कुकिंग करना पसंद है और खाली समय में वह खाना बनाती है।

सिविल की बजाय आर्मी में अधिक रिस्पेक्ट निशा पंघाल ने बताया कि सिविल सर्विस की बजाय आर्मी वालों को अधिक रिस्पेक्ट मिलती है। क्योंकि उसके परिवार में ही सभी आर्मी में रहे हैं और समाज में जो सम्मान उन्हें मिलता है, वो सिविल सर्विस वालों को नहीं मिलता। इसलिए वह बचपन से ही आर्मी में जाना चाहती थी।

आर्मी में लड़कियों को अधिक आना चाहिए निशा पंघाल ने बताया कि आर्मी में लड़कियों को अधिक आना चाहिए, क्योंकि जो मान सम्मान आर्मी में उन्हें मिलेगा, उनके जीवन को एक दिशा मिलेगी, वह सिविल सर्विस के दौरान नहीं मिल सकती। आर्मी ज्वाइन करने के बाद जीवन में अनुशासन व ठहराव देखने को मिला है।