September 16, 2026
16 sep 4
  • E-HRMS 2.0 पोर्टल अनिवार्य, सीधे मेल पर देनी होगी जानकारी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व डिजिटाइज्ड करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के लिए अनिवार्य मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय (प्रशिक्षण विभाग) ने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों को e-HRMS 2.0 पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लागू की जा रही है।

ई-परिचय से लॉग-इन: अफसरों को सबसे पहले e-hrms.gov.in पर जाकर अपने ई-परिचय (e-Parichay) क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करना होगा।

पात्रता की समीक्षा (Eligibility Review): लॉग-इन करने के बाद Employee Services > MCTP सेक्शन में जाकर अफसर अपनी पात्रता, फेज और आवंटित चांस की जानकारी देख सकेंगे।

एक्नॉलेजमेंट दर्ज करना: यदि पोर्टल पर दिखाई गई पात्रता सही है, तो अफसर को ‘Yes’ चुनकर सहमति दर्ज करनी होगी।

सर्टिफिकेट विवरण भरना: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अफसरों को अपना नाम (हिंदी व अंग्रेजी में), वर्तमान पदनाम और समकक्ष रैंक ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा, क्योंकि यही विवरण ट्रेनिंग सर्टिफिकेट पर प्रिंट होगा।

डेटा में गड़बड़ी होने पर क्या करें

DOPT के मैनुअल के अनुसार, यदि किसी अधिकारी की पात्रता में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उन्हें पोर्टल पर गलत जानकारी के आधार पर फॉर्म सबमिट नहीं करना है। इसके स्थान पर ‘No’ का विकल्प चुनकर सीधे DOPT ट्रेनिंग विंग को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा।