- हरियाणा रोडवेज यूनियन की मंत्री अनिल विज से वार्ता सफल
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा रोडवेज यूनियन की मंगलवार देर शाम को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ हुई वार्ता में मांगों को लेकर सहमति बन गई है। वार्ता के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिवहन मंत्री ने उनकी मांगों को लेकर एक महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए दोबारा मीटिंग होगी। फाइनेंस कमेटी व एसीएस को आदेश दे दिए हैं। इसी पर उनकी मंत्री से सहमति बनी है।
ऐसे में सभी जिलों के प्रतिनिधियों से 21 और 22 सितंबर को होने वाली हड़ताल पर भी चर्चा की जाएगी। फिर अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। पिछले लंबे समय से यूनियन कर्मचारियों की मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रही थी। इसके लिए धरने-प्रदर्शन व मंत्री आवास का घेराव तक किया। सिरसा यूनियन भी मीटिंग कर विचार कर अगला फैसला लेगी।
पे-ग्रेड बढ़ाने, क्वालिफिकेशन बढ़ाने, 11 सालों की बोनस एवं अर्जित अवकाश पर मंत्री ने सहमति दी है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि मीटिंग पर इस पर चर्चा नहीं हुई है। अब रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर के साथ होने वाले झगड़ों के मामले के निपटने के लिए भी सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इससे कर्मचारियों की समस्याएं कम होगी। इसका परिवहन मंत्री ने उनको आश्वासन दिया है। यह जानकारी स्टेट यूनियन पदाधिकारियों ने दी।
यूनियन प्रधान को करवानी पड़ती थी जमानत
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि जब भी कभी रोडवेज ड्राइवर या कंडक्टर का कोई झगड़ा होता है, तो यूनियन प्रधान को ही पुलिस थाने से लेकर उनकी जमानत तक करवानी पड़ती है। उनकी सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आता है और न ही कोई सुनवाई करता था।
कई बार बस में अक्सर शरारती तत्व कर्मचारियों के साथ झगड़ा करते हैं। ऐसे में नोडल अधिकारी का होना आवश्यक है, ताकि कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई की जा सके।
सिरसा जीएम को यूनियन ने सौंपा था ज्ञापन
सिरसा की सभी रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंत्री विज से वार्ता से एक दिन पहले सोमवार को महाप्रबंधन अजय दलाल को मांग पत्र सौंपकर आगाह करवाया था। इसके बाद मीटिंग के लिए रवाना हुए थे, ताकि उनको हड़ताल के लिए मजबूर न किया जाए।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान राज्य महासचिव चमन लाल स्वामी, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ से प्रधान सतबीर कड़वासरा, उप प्रधान सतपाल कागदाना, डिपो सचिव प्रवीण बालसमंद, महासंघ से सुरेन्द्र स्वामी, बीएमएस से विनोद स्वामी, जाग्रति मंच से अमरजीत प्रधान, सर्व कर्मचारी से कृष्ण माचरा, आरसी झोरड़, परिचालक कौशल आदि मौजूद रहे।