September 5, 2026
5 sep 10
  • सीएम नायब सैनी ने वितरित किए सर्टिफिकेट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के पंचकूला जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 78 टीचरों को स्टेट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन टीचरों में सबसे ज्यादा 13 नाम शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से हैं। सरकार ने साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 नाम जारी किए थे।

वहीं कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में शिरकत कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को सम्मानित किया।

बता दें कि एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी विजय सिंह दहिया की ओर से लेटर जारी किया था। शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर यह अवॉर्ड मिलेंगे। जिसमें एक लाख रुपए कैश अवॉर्ड, सिल्वर मेडल-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही इन टीचर्स को 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री के जिले से 13 टीचर्स

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले से 13 टीचर्स को इस बार सम्मानित किया जाएगा। 2025 के लिए 7 टीचर्स और 2024 के लिए 6 टीचर्स को ये अवार्ड दिया जाएगा। वहीं, सबसे कम हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में 2024 सेशन के लिए एक टीचर को सम्मानित किया जाएगा।

2025 में 8 जिलों से केवल एक-एक टीचर

शिक्षक अवार्ड 2025 के लिए पानीपत के बाद भिवानी से सबसे अधिक 5 टीचर्स सम्मानित होंगे। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, फरीदाबाद, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और चरखी दादरी से केवल एक-एक टीचर इस इस अवार्ड के लिए सिलेक्ट हुए।