September 1, 2026
1 sep 20
  • आज जारी करवाएंगे श्वेतपत्र

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रोहतक बस स्टैंड पर धर्मशाला के लिए बस को हरी झंडी दिखाने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैला रहा है। राहुल गांधी पर तो एफआईआर होनी ही थी। ये कांग्रेसी राहुल गांधी को गुमराह करके जेल भेज कर रहेंगे।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि हल्द्वानी में जो हुआ, उसके बारे में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में बता दिया कि भाजपा का उस मामले से कोई लेना देना नहीं है, जो गंगाजल से शुद्धिकरण का मामला है, वो उन्हीं के समाज के लोग है, उससे बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है।

विस सत्र के बाद श्वेतपत्र करवा दूंगा जारी

मनीष ग्रोवर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की 14 में से 13 मांगों को मान लिया गया है। कर्मचारी एक मांग पर अड़े हुए है, जबकि वह मामला कोर्ट में है। सरकार मांग मानने के लिए तैयार है, लेकिन कर्मचारियों को जिद्द छोड़नी पड़ेगी। काले रिबन बांधकर भी कर्मचारी हड़ताल कर सकते हैं।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि सीएम नायब सैनी कर्मचारियों की मांग सुनने के लिए तैयार है। मैं बोल रहा हूं कि 13 मांग मान ली है। आज विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मंत्री विपुल गोयल को बोल दूंगा कि श्वेत पत्र जारी कर दे। कर्मचारियों को शहर में सफाई कार्य शुरू कर देना चाहिए।

हरियाणा में ठेके पर कोई कर्मचारी नहीं

मनीष ग्रोवर ने कहा कि ठेके पर पूरे हरियाणा में कोई कर्मचारी नहीं है। किसी को ठेका नहीं दे रखा। एचकेआरएन आने के बाद ठेका प्रथा बंद कर दी। कांग्रेस के समय जो लूट खसोट चलती थी, उनके दलाल घूमते थे, जो दलाली करते थे, इसलिए उनको तड़प लग रही है, क्योंकि उनकी दलाली खत्म हो चुकी है।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि सफाई का ठेका एजेंसी को दे रखा है, ना कि कर्मचारियों को ठेके पर लगाया हुआ है। प्राइवेट एजेंसी को काम दिया हुआ है और वह अपने हिसाब से काम करवा रही है। हरियाणा से ठेका प्रथा को पूरी तरह बंद कर दिया है।

कांग्रेस के शोर को भाजपा का जवाब

मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने शोर मचा रखा था कि भाजपा सरकार रोडवेज बसों को बंद करके प्राइवेट बसों को चलाएगी। जबकि हरियाणा सरकार रोडवेज के उत्थान के लिए दूसरे राज्यों में बसों को भेज रही है। सीएम ने कैबिनेट में पास किया कि महिलाओं के नाम से सीएनजी व इलेक्ट्रानिक व्हीकल लेंगे तो टैक्स में छूट मिलेगी।